टीकमगढ़। पुलिस के सहयोग से जबलपुर से फरार 8000-8000 रुपये के दो इनामी गिरफ्तार*
थाना गोरखपुर जिला जबलपुर के अपराध क्रमांक 85 /23 धारा 376,367,368,370,34 भादवि. में फरार आरोपी सुरेश लोधी निवासी दोह थाना कुड़ीला मनोज लोधी निवासी दोह थाना कुडीला जिला टीकमगढ पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर द्वारा 8000-8000 रू. का इनाम घोषित किया गया था । जो घटना दिनांक से ही फरार चल रहे थे। जिनकी पतारसी हेतु पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी द्वारा आदेशित किया गया था। अति. पु. अधीक्षक सीताराम सत्या एवं एसडीओपी टीकमगढ़ प्रिया सिंधी के मार्गदर्शन में थाना खरगापुर, थाना कुड़ीला एवं थाना गोरखपुर की संयुक्त टीम द्वारा कड़ी मेहनत एवं लगन से उक्त 8000-8000 रू. के इनामियो को उनके ग्राम दोह थाना कुड़ीला से गिरफ्तार किया गया। एवं थाना गोरखपुर जिला जबलपुर को सुपुर्द किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी खरगापुर नीतेश जैन, थाना प्रभारी कुड़ीला मनोज द्विवेदी, प्रआर अमरचंद थाना कुड़ीला, आर. चालक राम सिंह थाना खरगापुर,आर. गौरव तिवारी थाना खरगापुर एवं थाना गोरखपुर से उपनिरीक्षक कन्हैया चतुर्वेदी एवम स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

