बानापुरा
शंकर मंदिर के चारों तरफ भरा पानी सावन के महीने में पूजा पाठ करने में श्रद्धालुओं को आ रही दिक्कत

संवाददाता अरुण कश्यप
बानापुरा
सिवनी मालवा उपनगरी बानापुरा वार्ड नंबर 2 पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस ऑफिस में बने शंकर मंदिर में आने जाने में वार्ड वासियों एवं श्रद्धालुओं को लगातार दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है इस समय पूरे मंदिर के चारों ओर पानी भरे होने के कारण श्रद्धालुओं को मंदिर में आने जाने में लगातार दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है पूर्व पार्षद मालती गौर एवं वार्ड क्रमांक 2 की महिलाएं एवं पुरुषों ने जानकारी देते हुए बताया कि नाली ना होने के कारण एवं पानी निकासी की उचित व्यवस्था ना होने के कारण मंदिर के चारों तरफ पानी भरा हुआ है गंदे पानी से होकर मंदिर में पूजा पाठ के लिए जाना पड़ रहा है श्रद्धालुओं ने जानकारी देते हुए बताया कि सावन का महीना चल रहा है सुबह शाम शंकर मंदिर में आरती एवं पूजा पाठ की जाती है वार्ड क्रमांक 2 वार्डवासी एवं नगर के नागरिक यहां पर आकर भोले बाबा शंकर मंदिर के दर्शन के लिए आते हैं लेकिन चारों तरफ पानी भरे होने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वार्ड वासियों ने यह भी जानकारी देते हुए बताया कि छोटे-छोटे बच्चों को भी मंदिर में आने जाने मैं काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है श्रद्धालुओं ने शासन प्रशासन से गुहार लगाई है कि पानी निकासी का कार्य शीघ्र से शीघ्र किया जाए ताकि पीडब्ल्यूडी ऑफिस एवं शंकर मंदिर में पानी ना भरा रहे जिससे श्रद्धालुओं को आने जाने में दिक्कतों का सामना ना करना पड़े
बानापुरा से अरुण कश्यप की खास खबर
