सिवनी मालवा
*केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश चुनाव समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर परिवार सहित पहुंचे सिवनी मालवा
संवाददाता अरुण कश्यप
सीवनी मालवा
*केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश चुनाव समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर परिवार सहित पहुंचे सिवनी मालवा स्थानीय रेस्ट हाउस में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत नरेंद्र सिंह तोमर एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए सिवनी मालवा पहुंचे हैं यहां पर वह शिवपुर स्थित चांदगढ़ कुटी में हीरापुर वाले महाराज जो कि उनके गुरु हैं उनका दर्शन करने और उनसे आशीर्वाद लेने के लिए सिवनी मालवा पहुंचे है जहां पर स्थानीय प्रशासन के द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्था की गई हैं सिवनी मालवा में रेस्ट हाउस में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया आपको बताते चलें सिवनी मालवा इससे शिवपुर के दार्शनिक स्थान चांदगढ़ कुटी में चातुर्मास को लेकर हीरापुर वाले महाराज का आगमन हो रहा है जोकि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के गुरु भी हैं उनका आशीर्वाद लेने के लिए पूरे परिवार सहित 1 दिन के लिए नरेंद्र सिंह तोमर सिवनी मालवा में निजी प्रवास पर रहेंगे और चांदगढ़ कुटी में महाराज जी से मिलकर उनका आशीर्वाद मिलेंगे आपको बताते चलें हाल ही में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को मध्य प्रदेश चुनाव समिति का संयोजक भी बनाया गया है जिसको देखते हुए स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश देखा जा सकता है निजी प्रवास होने के कारण उन्होंने मीडिया से बात करने से मना कर दिया जिसके बाद स्थानीय नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के परिवार की पुष्टि कर जानकारी दी
सीवनी मालवा से अरुण कश्यप की खास खबर