टीकमगढ़। जिले में 01 जून से 15 जुलाई 2023 तक 183.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार एक जून से 15 जुलाई 2023 तक जिले के वर्षामापी केन्द्र टीकमगढ़ 310 मिलीमीटर, बड़ागांव धसान मे 177, बल्देवगढ़ में 155, खरगापुर में 161, जतारा मे 131, मोहगढ़ में 253, लिधौरा में 163 और वर्षामापी केन्द्र पलेरा में 117 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। जिले में बीते 24 घंटे में 15 जुलाई तक 6.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान टीकमगढ़ में 14 मिलीमीटर, बड़ागांव धसान मंे 2, बल्देवगढ़ में 7, खरगापुर में 0, जतारा में 12, मोहगढ़ में 0, लिधौरा में 8 और वर्षामापी केन्द्र पलेरा में 6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

