टीकमगढ़। विकासखंड टीकमगढ़ के ग्राम बम्होरी नकीबन निवासी मान सिंह यादव को पिछड़ा वर्ग मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी का स्टेट ज्वांइंट कोऑर्डिनेटर बनाया गया है जिसको लेकर कांग्रेसियों में हर्ष व्याप्त है और कांग्रेसियों ने श्री यादव को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं। श्री यादव की यह नियुक्ति मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की अनुशंसा पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के सिद्धार्थ सुखलाल कुशवाहा द्वारा की गई है जिन्होंने अपने हस्तांतरित पत्र के माध्यम से मान सिंह यादव की नियुक्ति की है।

