टीकमगढ़। जिला कांग्रेस के बेरोजगार प्रकोष्ठ द्वारा 15 जुलाई 2023 शनिवार के दिन एक ज्ञापन महामहिम राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन को सौंपा गया यह ज्ञापन पटवारी परीक्षा में हुई धांधलियों को लेकर दिया गया जिसमें कांग्रेस के बेरोजगार प्रकोष्ठ ने मांग की है कि पटवारी परीक्षा में धांधली करने वालों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए। इस मौके पर बेरोजगार प्रकोष्ठ ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और जमकर नारेबाजी करते हुए बेरोजगारों के भविष्य को देखते हुए नाराजगी जताई और ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के दौरान किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विश्वजीत सिंह जूदेव पूर्व विधायक अजय यादव महामंत्री अनिल बड़कुल कांग्रेस के जिला महामंत्री एवं समाजसेवी कांग्रेसी युवा नेता पार्थ सिंह जूदेव सहित जिला कांग्रेस बेरोजगार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अविनाश दीक्षित कांग्रेस के युवा नेता गौरव शर्मा सहित अनेक कांग्रेसी एवं कांग्रेस बेरोजगार प्रकोष्ठ के तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता गण मौजूद रहे। कांग्रेस जिला बेरोजगार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अविनाश दीक्षित ने यह भी बताया कि इस ज्ञापन के दौरान करणी सेना का भी सहयोग मिला जहां ज्ञापन के दौरान करणी सेना के प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह चंदेल भी मौजूद रहे।

