टीकमगढ़ । 15 जुलाई 2023 शनिवार के दिन मौसम का बड़ा ही रंगीन मिजाज नजर आया जहां सुबह से ही आसमान पर गढ़ गढा़ते काले बादल नजर आए और रिमझिम रिमझिम बारिश करीब सुबह 11 बजे तक होती रही सुबह फिर उसके पश्चात दोपहर करीब 2:30 बजे तक झमाझम बारिश हुई जिसके चलते अंचल तरबतर हो गया नगर टीकमगढ़ भी जलमगग्न नजर आया जहां अनेक रिहायशी इलाकों में पानी ही पानी दिखा पानी इतना तेज था कि नालियां ओवरफ्लो हो रही थी और लोगों के घरों में भी पानी भर रहा था इस वक्त लोग प्रशासन की कार्यप्रणाली पर तमाम सवाल खड़े कर रहे थे और परेशान भी नजर आ रहे थे अनेक स्थानों पर पानी नालियों से ओवरफ्लो होकर लोगों के घरों में जा घुसा इस मौके पर नगर सहित आसपास क्षेत्र के नदी नाले तालाब भी पानी के भराव से ऊपर उठते नजर आए करीब दो ढाई घंटे की लगातार हुई तेज बारिश से अंचल जलमग्न हो गया और गर्मी की उमस से भी लोगों को शाम के समय राहत मिली। उल्लेखनीय है कि बीते 05 जुलाई 2023 को भी दोपहर के समय एकाएक तेज बारिश हुई थी जिसके चलते जलमग्न क्षेत्र हुआ था और नदी नालों में पानी के भराव का ग्राफ बढ़ा था और उसके बाद 15 जुलाई 2023 के दिन भी झमाझम तेज बारिश हुई जिससे अंचल तरबतर हो गया।

