टीकमगढ़ । पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट धारण ना करने बालों पर कार्यवाही तथा इस संबंध में जागरूकता हेतु दिनांक 07.07.23 से 07.09.23 तक अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया है। इसी तारतम्य में पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन सागर प्रमोद कुमार वर्मा, पुलिस उप
महानिरीक्षक छतरपुर रेंज ललित शाक्यवार एवं पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के मार्गदर्शन में जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम,एसडीओपी प्रिया सिंधी, थाना प्रभारी यातायात पूर्णिमा मिश्रा के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत दिनांक 15.07.2023 को थाना यातायात पुलिस द्वारा नगर मे संचालित एक निजी शिक्षण संस्थान के छात्र, छात्राओं के साथ कार्यशाला आयोजित कर पोस्टर,बैनर, पंपलेट के माध्यम से यातायात नियमों के संबंध में जानकारी देकर हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग वाहन चलाते समय करने हेतु जागरूक किया गया।

