टीकमगढ़। आगामी 18 जुलाई 2023 मंगलवार के दिन नगर के राज महल के समीप स्थित रोरैया हनुमान मंदिर में आषाढी मेले का आयोजन प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी किया जा रहा है जहां मेले के आयोजन सहित हनुमान जी महाराज के मंदिर में अनेक धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे मंदिर के पुजारी अवध महाराज ने बताया कि सुबह से संगीतमय सुंदरकांड का पाठ हनुमान जी महाराज का साजो श्रृंगार आरती एवं शाम के समय संगीतमय भजन और अन्य धार्मिक कार्यक्रम किए जाएंगे वहीं मेले का भी आयोजन होगा मंदिर के पुजारी अवध महाराज सहित भक्तों ने नगरवासियों सहित क्षेत्र वासियों से मंदिर में पहुंचकर दर्शन पूजन का धर्म लाभ एवं मेले का आनंद लेने की बात कही है।

