भोपाल /टीकमगढ़ । जिस प्रकार से प्रकृति हमारा संरक्षण करती है उसी प्रकार से हम सभी को प्रकृति का संरक्षण करना चाहिए इसी के चलते रविवार 16 जुलाई 2023 को खेड़ापति माता मंदिर भोपाल में पूजा अर्चना कर जग कल्याण की कामना की एवं पौधारोपण किया गया जिसमें पौधारोपण कर उनके संरक्षण हेतु संकल्पित हुए युवा समाजसेवी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष उमाशंकर चढ़ार निबौरा ने कहा कि पर्यावरण ही है जो हम सभी को शुद्ध वायु के साथ प्राकृतिक वातावरण उपलब्ध कराता है साथी पेड़ों से बरसात पशु पक्षियों के आवास के केंद्र सुनिश्चित होते हैं पेड़ पौधों से हम सभी को ऑक्सीजन के साथ साथ औषधियां एवं अन्य कार्यों हेतु उपयोग किए जाते हैं पेड़ धरा के भूषण हैं, करते दूर प्रदूषण हैं, सांसे हो रही हैं कम, आओ वृक्ष लगाएं हम, पौधे रोपते समय राहुल अहिरवार, मुकेश चढार एवं भूपेंद्र सिंह चढ़ार आदि साथ रहे। उल्लेखनीय है कि उमाशंकर चढ़ार और उनके साथियों ने वृक्षारोपण किया और प्रकृति को हरा-भरा करने का संदेश दिया। प्रेस को यह तमाम जानकारी उमाशंकर चढा़र ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

