टीकमगढ़ । बुंदेलखंड के हजारों वर्ष प्राचीन जैन तीर्थ क्षेत्र बंधा जी में आचार्य श्री विद्यासागर जी के मंगल आशीष से पंच मुनि राजो का एवं क्षुल्लक जी महाराज का चातुर्मास कलश स्थापना का कार्यक्रम रविवार 16 जुलाई 2023 को श्रावण कृष्ण चतुर्दशी के दिन संपन्न हुआ। देशभर के अनेक लोगों ने इस कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ लिया। मुनि श्री विनम्र सागर जी ससंघ पिछले 4 माह से बंधा जी मे विराजमान है। रविवार को प्रातः 8.बजे मुनि श्री के सानिध्य में श्री जी का अभिषेक शांतिधारा इसके पश्चात आचार्य विद्यासागर जी महाराज की पूजन हुई। 9 से मुनि श्री विनम्र सागर जी महाराज के प्रवचन शुरू हुए। मुनि श्री ने अपने प्रवचनों में कहा कि आज आप लोग बंधा जी में चातुर्मास कलश स्थापना में शामिल होने आये हो यह कलश स्थापना हम मुनि राजो की नहीं यह चतुर्मास कलश स्थापना आचार्य विद्यासागर जी महाराज की है। उन्होंने सुबह-सुबह मुझे आशीर्वाद भेजा है। इसके पहले अतिशय क्षेत्र बंधा जी में सन 2012 में मुनि श्री 108 अभय सागर जी महाराज का चातुर्मास हो चुका है। इसके बाद 2019 में दुर्लभ मति माताजी संसघ का एवं सन 2021 में मुनि श्री 108 विमल सागर जी ससंघ का चातुर्मास बंधा जी में हो चुका है । यह जो कलश स्थापना का आयोजन आप लोग कर रहे हैं। यह सब आचार्य भगवन विद्यासागर जी महामुनि राज के मंगल आशीष से हो रहा है। अजितनाथ भगवान का महान अतिशय बंधा जी की इस धरा पर हो रहा है। देश दुनिया के लोग भगवान के चमत्कार एवं अतिशय को देख रहे हैं। प्रदीप जैन बम्होरी ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि दोपहर 1.30 बजे मुनि संघ बेदी प्रांगण स्थित आचार्य विद्यासागर रजत सभागार पहुंचें, । बंधा जी बालिका मंडल, नंदीश्वर बालिका मंडल द्वारा मंगलाचरण की प्रस्तुति दी गई। बुंदेलखंड सहित अनेक राज्यों से हजारों भक्त कलश स्थापना के साक्षी बने। जो मुनि भक्त कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए उनमें अनेक लोगों ने ऑनलाइन कलश स्थापित कराये । प्रथम कलश स्थापना करने का सौभाग्य भोपाल वाले परिवार को प्राप्त हुआ, द्वितीय कलश का सौभाग्य राजेश जैन परिवार बेगमगंज को प्राप्त हुआ। तीसरा कलश स्थापना करने का सौभाग्य राजा जैन कारी परिवार टीकमगढ़ को प्राप्त हुआ। कमेटी के सभी पदाधिकारियों ने चातुर्मास कलश स्थापना करने का सौभाग्य प्राप्त किया। मुनि श्री विनम्र सागर जी मुनि श्री निस्वार्थ सागर जी, मुनि श्री निर्मद सागर ,निसर्ग सागर जी, श्रवण सागर जी, एवं हीरक सागर जी महाराज जी का चातुर्मास कलश स्थापना का कार्य संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पृथ्वीपुर से ध्रुव सिंह राठौर ने आकर मुनि संघ से आशीर्वाद प्राप्त किया एवं चतुर्मास कलश भी स्थापित किया।
कार्यक्रम में कमेटी की ओर से अनोज जैन, कमलेश जैन, राजेंद्र मोदी, महेंद्र जैन सिमरा, बल्ले जैन ,डीके जैन, महेश चौधरी, प्रदीप जैन, कमलेश चौधरी, महेंद्र जैन, अजित जैन एवं क्षेत्रिय समाज से अनेक लोग शामिल हुए।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

