टीकमगढ़ । दिगंबर जैन समाज के 1008 पारसनाथ दिगंबर जैन बाजार मंदिर कमेटी का चुनाव सानिध्य संपन्न हुआ जिसमें 214 मतदाताओं में से 190 ने अपने मताधिकार का उपयोग किया दिगंबर जैन समाज के समाजसेवी एवं चतुर्मास कमेटी के मीडिया प्रभारी संयोजक नरेंद्र जनता ने बताया कि सुबह 9.00 बजे दोपहर 3 बजे तक मत डाले गए इस कमेटी के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 2 उम्मीदवार खड़े हुए संजय जैन, सुखदा जी एवं संजय धमा सिया उपाध्यक्ष पद के लिए _ रविंद्र जैन सिंघई शिवेंद्र जैन खेड़ा ,नरेश कुमार केशव गढ़-मंत्री पद के लिए – प्रसन्न जैन मस्तापुर एवं राजेश जैन भुट्टो-उपमंत्री के लिए -दिनेश जैन अल ली शीतल जैन सिंघई वीरेंद्र पहलवान इन सभी प्रत्याशियों के लिए मतदान किया गया मतदान कराने के लिए स्थान बाजार जैन मंदिर जी के सामने नवनिर्मित प्रवचन मंडप में मुख्य चुनाव अधिकारी के रूप में अजित जैन एडवोकेट एवं सहायक अधिकारी के रूप में पुष्पेंद्र जैन एडवोकेट रविंद्र जैन एडवोकेट हरिश चंद जैन एडवोकेट सू जयंत जैन एडवोकेट सौरभ जैन एडवोकेट के सानिध्य में चुनाव संपन्न हुआ जिसमें पुलिस व्यवस्था सराहनीय रही नरेंद्र जैन जनता ने बताया कि इस चुनाव का मुख्य उद्देश्य मंदिर जी के प्रबंध व्यवस्था सुचारु रुप से चलाना एवं जैन भाइयों के लिए जैन धर्म के जैन सिद्धांतों से जोड़ना यही मुख्य उद्देश है। —-चुनाव उपरांत यह हुए विजयी—- अध्यक्ष पद के लिए संजय जैन ककडा़री सुखदा जी विजई हुए वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए रविंद्र सिंघई ने बाजी मारी एवं मंत्री का पद राजेश जैन भुटटो ने जीता और उपमंत्री पद के लिए दिनेश कुमार अल्ली विजई हुए। प्रेस को यह तमाम परिणाम नरेंद्र जैन जनता द्वारा लिखित रूप से व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिए गए हैं।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

