टीकमगढ़। जिला मुख्यालय के नजदीक सागर रोड पर स्थित ग्राम समर्रा में पुराने दिवाले महादेव जी के मंदिर में भक्तों की अपार आस्था है आसपास क्षेत्र के ग्रामीण इस मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन पूजन के लिए आते जाते हैं रोजाना यहां भक्तों का तांता भी लगता है जहां भगवान महादेव सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं मंदिर के पुजारी सहित ग्रामीणों ने इस मंदिर पर शासन जिला प्रशासन से सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है जहां भक्तों का कहना है कि यहां मंदिर तक जाने के लिए मार्ग की व्यवस्था की जाए एवं रोशनी की व्यवस्था की जाए सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर की बाउंड्री वाल बनाई जाए पानी की टंकी एवं सर्व सुविधा युक्त सामुदायिक भवन निर्माण और भी अनेक कार्य इस मंदिर में जीर्णोद्धार के अनुसार कराए जाने की मांग भक्तों द्वारा की गई है। पुजारी गोविंददास सहित मुन्ना लोधी जमींदार आशीष सीताराम प्रकाश राम जी सहित अनेक भक्तों ने इस मंदिर का जीर्णोद्धार कराए जाने की मांग शासन जिला प्रशासन से की है। पुजारी सहित ग्रामीणों ने प्रेस को यह तमाम जानकारी लिखित रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

