किराना व्यापारी संघ ने दिया ज्ञापन मेन मार्केट एवं मेन रोड पर खड़े वाहनों को हटाने की मांग

संवाददाता अरुण कश्यप
बानापुरा
सिवनी मालवा की उपनगरी बानापुरा किराना व्यापारी संघ ने आज एसडीएम अनिल कुमार जैन एवं नगर पालिका सीएमओ शीतल भलावी एवं नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया किराना व्यापारी संघ दिलीप अग्रवाल एवं सौरभ अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मेन मार्केट बानापुरा में वाहन खड़े करने की उचित व्यवस्था ना होने के कारण आए दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वही मेन मार्केट बानापुरा एवं मेन रोड बानापुरा में स्थाई बहन खड़े रहने के कारण आने जाने वाले व्यक्ति एवं सामान से भरे ट्रकों को खाली करवाने में लगातार दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है इसलिए शासन प्रशासन से किराना व्यापारी संघ ने मांग की है कि मेन मार्केट एवं मेन रोड पर खड़े वाहनों को शीघ्र से शीघ्र हटाया जाए बानापुरा के समस्त व्यापारी कई
वर्षों से व्यापार कर रहे है। इन्दौर, खण्डवा, इटारसी, हरदा से माल आता है। गाडी मार्केट में लगाकर हमेशा से खाली होती आ रही है। गाडी खडी करने एवं खाली करने के लिये कोई पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। सांसद प्रतिनिधी द्वारा हम्मालों,ड्रायवरों के साथ अभ्रद व्यवहार किया जाता है तथा गाली गाचोल की जाती है, गाडी खड़ी नहीं होने दी जा रही है साथ ही पुलिस बुलाकर धमकाया एवं परेशान किया जाता है। एवं पार्किंग की उचित व्यवस्था ना होने के कारण गाड़ी खाली करवाने में लगातार परेशानियों का सामना करना पढ़ रहा है एवं बानापुरा में मेन रोड एवं मेन मार्केट में फोर व्हीलर एवं एवं निजी वाहन सड़क पर खड़े रहने के कारण आने जाने वाले ग्रामीण नागरिकों एवं शहरी नागरिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है अतः शासन प्रशासन से मांग है कि स्थाई रूप से जो लोग महान सड़क पर खड़े कर रहे हैं एवं बाहर खड़े होने के कारण व्यापार में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है शीघ्र से शीघ्र वाहन को मेन मार्केट से हटाया जाऐ किराना व्यापारी संघ बानापुरा सिवनी मालवा ने ज्ञापन के माध्यम से शासन प्रशासन को अवगत कराया इस अवसर पर दिलीप अग्रवाल राजेश मोदी विवेक अग्रवाल सौरभ अग्रवाल अंशुल अग्रवाल प्रमेद्र जैन उपस्थित रहे
सिवनी मालवा से अरुण कश्यप की खास खबर
