टीकमगढ़। कलेक्टर अवधेश शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार 17 जुलाई 2023 को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टीएल की बैठक आयोजित की गई। उन्होंने सीएम हेल्पलाईन, समाधान आॅनलाईन, जनसुनवाई तथा अन्य लंबित प्रकरणों के संबंध में विस्तार से समीक्षा की एवं सभी अधिकारियों को प्राप्त षिकायतों का शीघ्र निराकरण करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने समाधान आॅनलाईन में चयनित विषय पर बिन्दुवार चर्चा की तथा आवष्यक निर्देष दिये। बैठक में कलेक्टर श्री शर्मा ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देषित किया कि शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों को दिलाया जाना सुनिष्चित करें। कोई भी पात्र हितग्राही लाभान्वित होने से बंचित नहीं रहे। उन्होंने निर्देषित किया कि सभी अधिकारी सीएम हेल्पलाईन की षिकायतों का प्राथमिकता के निराकरण करायें। उन्होंने निर्देषित किया कि सभी अधिकारी अपने निचले अमले को दुरूस्त करें, ताकि लोगों की समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जा सके। कलेक्टर श्री शर्मा ने निर्देषित किया कि मुख्यमंत्री श्री षिवराज सिंह चैहान जी के निर्देषानुसार प्रदेष के प्रत्येक जिले में 16 जुलाई से 14 अगस्त तक विकास पर्व मनाया जा रहा है। इस दौरान जिले में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमि पूजन किये जायेंगे। इसके साथ ही विकास पर्व के दौरान विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों का सम्मेलन भी किये जायेंगे, जिनमें हितग्राहियों को लाभान्वित किया जायेगा। उन्होंने निर्देषित किया सभी संबंधित नोडल अधिकारी विकास पर्व के दौरान कार्यक्रम के फोटो शेयर करें तथा जानकारी पोर्टल पर अपलोड करें। कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करें। बैठक में कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि शासन के निर्देषानुसार जिले में भी स्कूल चलें हम अभियान-2023-24 में जनसहभागिता के लिए 17 से 19 जुलाई तक तीन दिवसीय भविष्य से भेंट कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने निर्देषित किया कि सभी संबंधित अधिकारी संबंधित विद्यालयों में पहुंचकर भविष्य से भेंट कार्यक्रमों में शामिल हों। उन्होंने निर्देषित किया कि अधिकारी स्कूल जाकर बच्चोट को एक पीरियड पढ़ायें तथा उन्हें अपने अनुभव से अवगत करवायें। साथ ही विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली तथा आवष्यक निर्देष दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर श्री पीएस चैहान, एसडीएम टीकमगढ़ श्री सीपी पटेल, एसडीएम बल्देवगढ़ श्री सौरभ मिश्रा, एसडीएम जतारा डाॅ. अभिजीत सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री संजय दुबे, श्री एएस तोमर, श्री विजय कुमार सेन, एसई एमपीईबी श्री आरके त्रिपाठी, ईई पीएचई श्री जितेन्द्र मिश्रा, आरईएस श्रीमती नम्रता पंद्रे, जिला स्वास्थ्य अधिकारी प्रथम डाॅ. पीके माहौर, सिविल सर्जन डाॅ. अमित शुक्ला, उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग श्री डीके विश्वकर्मा, जिला योजना अधिकारी श्री रामबाबू गुप्ता, लोकसेवा प्रबंधक श्री अमन गोयल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

