टीकमगढ़। आगामी विधानसभा चुनाव 2023 की सरगर्मी को लेकर कांग्रेस पूरी दमखम के साथ चुनावी कार्यक्रम में जुट गई है इसी श्रृंखला में सोमवार 17 जुलाई 2023 को नगर के लुकमान चौराहा के आगे जिला संगठन मंत्री अनिल बड़कुल के निज निवास पर एक प्रेस वार्ता कांग्रेस के द्वारा आयोजित की गई जिसमें बताया गया कि 18 जुलाई 2023 मंगलवार से टीकमगढ़ विधानसभा में कमलनाथ की संदेश यात्रा शुरू की जा रही है यह यात्रा टीकमगढ़ विधानसभा क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में पहुंचेगी और कांग्रेस की रीति नीति से अवगत कराती हुई कांग्रेस की नीव पक्की करेगी। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिला संगठन मंत्री अनिल बड़कुल ने बताया कि यह यात्रा बौरी हनुमान मंदिर के दर्शन उपरांत बौरी हनुमान सागर ग्राम पंचायत से शुरू की जाएगी और सभी ग्राम पंचायतों में जाएगी एवं टीकमगढ़ विधानसभा के जन जन से मुलाकात कर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के संदेश को देगी प्रेस वार्ता को पूर्व विधायक अजय यादव सहित रजनी पूनम जायसवाल ने भी संबोधित किया और इस यात्रा के बारे में पत्रकारों को तमाम जानकारियां दीं। इस मौके पर किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वजीत सिंह जूदेव पूर्व विधायक अजय यादव महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष व कांग्रेसी पार्षद रजनी पूनम जायसवाल जिला महामंत्री सुधीर जैन बजाज ओबीसी प्रभारी छत्तीसगढ़ कांग्रेसी युवा नेता संजू यादव जिला महामंत्री समाजसेवी एवं कांग्रेसी युवा नेता पार्थ सिंह जूदेव सहित प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक्स मीडिया के पत्रकार गण मौजूद रहे।