जिपं की सामान्य सभा की बैठक 20 को
टीकमगढ़। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सिद्धार्थ जैन ने बताया कि जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 20 जुलाई 2023 को दोपहर 3 बजे से जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई है। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देषित किया गया है कि वे अद्यतन जानकारी के साथ निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित रहें।

