टीकमगढ़ । बी क्लब शक्ति की अध्यक्ष महक अग्रवाल ने बीटी रोज अपना जन्मदिन कुछ अलग ही अंदाज में मनाया अपने जन्मदिन के मौके पर वह मातृ शक्ति वृद्धा आश्रम पहुंचीं जहां उन्होंने बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और अपना केक काटकर बुजुर्गों के साथ जन्मदिन मनाया उसके पश्चात वह नगर के स्थानीय महेंद्र सागर तालाब पर स्थित प्रतापेश्वर महादेव मंदिर पहुंची जहां भगवान की पूजा अर्चना कर उनके दर्शन कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया वही चित्रगुप्त मंदिर में कायस्थ समाज की अनेक महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन का कार्यक्रम किया गया और बी क्लब शक्ति का सम्मान किया गया। इस अवसर पर बी क्लब शक्ति की अनेक महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ताऐं उपस्थित रहीं जहां सभी ने भी क्लब शक्ति की अध्यक्ष महक अग्रवाल को शुभकामनाएं दी इस मौके पर क्लब शक्ति की अध्यक्ष महक अग्रवाल ने मातृशक्ति वृद्धा आश्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की और उसके क्रियान्वयन को सराहा जहां इस मौके पर मातृशक्ति संगठन की श्रद्धा चौहान भी इस अवसर पर मौजूद रहीं।

