टीकमगढ़। पुण्य -पुनीत सावन का माह और सावन माह का दूसरा सोमवार इसके साथ-साथ अमावस्या का पढ़ना यानि कि सोमवती अमावस्या जहां सावन के दूसरे सोमवार के दिन 17 जुलाई 2023 को भगवान भोलेनाथ के दरबार में भक्तों की अपार भीड़ उमड़ी जहां क्षेत्र भर के महादेव मंदिरों में सुबह से ही भक्त भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन नजर आए। वहीं दूसरी ओर शिव धाम कुंडेश्वर भगवान भोलेनाथ के डेरे पर भारी संख्या में श्रद्धालु सोमवती अमावस्या के दिन पहुंचे और भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित कर पूजा अर्चना कर किस दिन के पूण्य काल का पूरा धर्म लाभ अर्जित किया इस मौके पर अंचल भर से लोग भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने कुंडेश्वर पहुंचे और पूण्य लाभ लिया। वहीं दूसरी ओर सोमवती अमावस्या के दिन महिलाओं ने पीपल वृक्ष सहित तुलसी की 108 परिक्रमा कर पूजा अर्चना की और अपने अपने घर परिवारों के लिए सुख समृद्धि की भगवान से कामना की।

