टीकमगढ़। 17 जुलाई 2023 सोमवार के दिन पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी नवागत जिला कलेक्टर अवधेश शर्मा से भेंट करने पहुंचे जहां पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने नवागत कलेक्टर से सौजन्य भेंट की और पेंशनर्स एसोसिएशन की विभिन्न समस्याओं के बारे में भी अवगत कराया इस मौके पर पेंशनर्स एसोसिएशन के केएन सरवैया सहित राघवेंद्र सिंह राजपूत और अन्य पदाधिकारी गण पेंशनर एसोसिएशन के मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने नवागत कलेक्टर से भेंट की और अपनी समस्याओं के बारे में एवं मांगों के बारे में उन्हें अवगत कराया।

