टीकमगढ़ । पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी आज 18 जुलाई 2023 मंगलवार के दिन जिले के बल्देवगढ़ थाना परिसर में आम जनता के साथ बैठकर जनसुनवाई करेंगे और थाना क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का निराकरण कराएंगे। पुलिस प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय पर पूर्व की भांति जनसुनवाई जारी रहेगी। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक बल्देवगढ़ थाना परिसर में आमजन के साथ जनसुनवाई करेंगे और क्षेत्रवासियों की समस्याओं का निराकरण कराएंगे।

