टीकमगढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा स्थानीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र सहायता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने विद्यार्थी परिषद को अपनी विभिन्न समस्याऐं बताईं और उन समस्याओं को हल कराने की बात कही इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अजय सिंह गौर सहित विद्यार्थी परिषद के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण मौजूद रहे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अजय सिंहग। गौर ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में पीजी कॉलेज के छात्र छात्राओं ने अपनी समस्याओं का उल्लेख किया जिनका जल्द ही निराकरण किया जाएगा और महाविद्यालय प्रबंधन को छात्र छात्राओं की समस्याओं से अवगत कराया जाएगा। उल्लेखनीय है कि स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा छात्र सहायता शिविर लगाया गया जिसमें छात्र-छात्राओं की समस्याओं से विद्यार्थी परिषद रूबरू हुई और जल्द ही उन समस्याओं का हल कराने का भरोसा विद्यार्थी परिषद द्वारा छात्र-छात्राओं को दिलाया गया।

