टीकमगढ़ । जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उमिता सिंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री सिद्धार्थ जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि15 वें वित्त के 40 कार्यों में से 37 कार्य स्वीकृत किये जा चुके हैं वित्तीय बर्ष 2022-23 के आय व्यय का ब्योरा भी बैठक में प्रस्तुत किया।उन्होंने बताया कि जिला पंचायत निधि मद का भी विवरण दिया। बैठक में जिला पंचायत कार्यालय की मरम्मत एवं पुताई का ब्यौरा देने के साथ-साथ जिला पंचायत के कार्य विभाजन की जानकारी दी गई। इस दौरान बैठक में जिला पंचायत सदस्यों ने जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में स्थित विद्यालयों में बारिश के मौसम में आने जाने में परेशानी एवं स्कूलों में शिक्षकों की कमी होने की शिकायत की गई। जिस पर सीईओ जिला पंचायत में जिला शिक्षा अधिकारी को युक्ति युक्त करण कर शिक्षकों की कमी पूर्ति करने के निर्देश दिए तथा जिले में आंगनवाड़ी भवनों की मरम्मत किए जाने एवं कार्यकर्ता एवं सहायिका की भर्ती प्रक्रिया में जिला पंचायत सदस्यों को प्रतिनिधित्व देने की बात रखी। जिसके लिए जिला महिला बाल विकास अधिकारी को सीईओ द्वारा निर्देशित किया। गया तथा जिला पंचायत की सभी स्थाई समितियों के सचिव जिला अधिकारियों को प्रतिमाह स्थाई समितियों की बैठक बुलाने के को निर्देशित किया। इसके साथ ही जिला पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं से सदन को अवगत कराया। बैठक में जिला पंजीयक सहकारिता के अनुपस्थित होने पर नाराजगी जताई। कार्यक्रम के अंत में जिला पंचायत सीईओ श्री सिद्धार्थ जैन ने सामान्य सभा की बैठक शांति के साथ संपन्न होने पर जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सभी सदस्यों के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर बैठक में जिला पंचायत सदस्य छत्रपाल सिंह छोटू राजा सहित सभी जिला पंचायत सदस्य एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

