टीकमगढ़ । नगर के स्थानीय राज महल के समीप स्थित रौरैया हनुमान मंदिर प्रांगण में मंगलवार 18 जुलाई 2023 को आषाढी़ मेले का आयोजन किया गया जिसमें नगर सहित आसपास क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने पहुंचकर संकट मोचन हनुमान जी महाराज के दर्शन पूजन का लाभ लेते हुए मेले का आनंद लिया इस मौके पर सुबह से ही मंदिर में हनुमान जी महाराज का साजो
श्रृंगार भजन कीर्तन एवं संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया जहां भक्तों ने पहुंचकर पूण्य लाभ अर्जित किया। शाम के समय मंदिर प्रांगण में भव्य मेले का आयोजन प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी किया गया जहां नगरवासी क्षेत्र वासियों ने पहुंचकर उसका लाभ लिया मंदिर के पुजारी अवध महाराज ने बताया कि अषाढ़ी मेलों की परंपरा राजशाही समय से चली आ रही है उसी क्रम में मंदिर में प्रतिवर्ष इस मेले का आयोजन किया जाता है जहां इस वर्ष भी इस मेले का आयोजन किया गया जहां भक्तों ने पहुंचकर हनुमान लला के दर्शन पूजन कर अपनी-अपनी मनोतियां मांगी और धर्म लाभ प्राप्त किया।