टीकमगढ़ । दिनांक 18.07.2023 मंगलवार को पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी द्वारा बल्देवगढ़ थाने में आवेदकों की समस्याओं के निराकरण हेतु जनसुनवाई की गई। इस अवसर एसडीएम बल्देवगढ़ सौरभ मिश्रा, तहसीलदार बल्देवगढ़ जन्मेजय मिश्रा, थाना प्रभारी बल्देवगढ़ उपनिरीक्षक अमित साहू, उपस्थित रहे। लगभग 25 आवेदकों ने अपनी समस्या से संबंधित आवेदन दिए। जिला मुख्यालय पर पूर्व की भांति जनसुनवाई जारी रही। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने बल्देवगढ़ पहुंचकर थाना परिसर में क्षेत्रवासियों, आम जनों के साथ बैठकर जनसुनवाई की और जनता जनार्दन की समस्याओं को सुना एवं उन्हें निराकृत कराने के पुलिस प्रशासन के संबंधितों को निर्देश दिए। इस जनसुनवाई के दौरान अन्य विभागों से संबंधित भी आवेदन आते हैं जिनको सीधे शीघ्र से शीघ्र निराकृत कराने के लिए संबंधित विभागों से संपर्क कर निराकृत कराने का पूरा प्रयास किया जाता है पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने बताया कि जो पुलिस विभाग से संबंधित आवेदन आते हैं उनको मैं अति शीघ्र से शीघ्र निराकरण कराने का प्रयास करता हूं। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक जहां वह स्वयं थाना परिसरों में पहुंचकर जनता के बीच बैठकर जो लोगों की समस्याएं सुनते है इससे जनता में पुलिस के प्रति विश्वास तो बढ़ता ही है साथ ही साथ पुलिस विभाग में लंबित लोगों की समस्याओं का निराकरण भी जल्दी हो जाता है पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने इस संबंध में बताया कि मेरा यह सदैव प्रयास रहेगा कि पुलिस प्रशासन की ओर से जनमानस को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो और उनकी समस्याओं का निराकरण समय पर ही हो।

