टीकमगढ़ । पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी द्वारा अवैध शस्त्र रखने वालों पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया है। इसी तारतम्य में एसडीओपी जतारा अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में थाना पलेरा पुलिस द्वारा दिनांक 18.07.2023 को आरोपी पंकज लिटोरिया निवासी सैपुरा से एक अदद अवैध कट्टा 315 बोर का एवं एक जिन्दा कारतूस सहित बसतगुवाँ तिगेला से जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अप. क. 283/23 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का थाना पलेरा में पंजीबद्ध किया गया । आरोपी के विरुद्ध पूर्व से मारपीट व लडाई झगडा के अपराध पंजीबद्ध है। वहीं दूसरी ओर पलेरा थाना पुलिस ने ही कार्यवाही करते हुए
आरोपी बालकिशन उर्फ राहुल चढार निवासी सैपुरा से दिनांक 18.07.2023 को एक अदद अवैध कट्टा 315 बोर का एवं एक जिन्दा कारतूस ग्राम सेपुरा के सरकारी अस्पताल के पास से जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 284/ 23 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का थाना पलेरा में पंजीबद्ध किया गया। उपरोक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में न्यायालय जतारा भेजा गया है। समस्त कार्यवाही में थाना पलेरा से निरीक्षक नसीर फारूकी, उनि. चंदनसिंह निरंजन, सउनि. सतीश त्रिपाठी, सउनि एन.डी. कौदर, प्रआर.357 सत्येन्द्रसिंह, प्रआर0 243 शिवशरण त्रिपाठी, प्रआर. 04 फूलचंद बौद्ध, प्रआर. 296 ग्यासी यादव, आर. 628 मनोज जाटव, आर. 561 प्रवीण तिवारी, आर.326 संजय राजपूत, आर. 716 बृजेश लोधी, आर. 334 अनूप अनुरागी एवं सायबर सेल प्रभारी उनिरी. मयंक नगायच एवं प्र.आर रहमान की अहम भूमिका रही।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

