टीकमगढ़ विधानसभा क्षेत्र टीकमगढ़ में कमलनाथ की संदेश यात्रा प्रथम दिन 18 जुलाई 2023 मंगलवार को ग्राम पंचायत बौरी हनुमान मंदिर में पूजन कर शुरूं की गई। यात्रा ग्राम पंचायत बौरी से हनुमान सागर, मानिकपुरा, महाराजपुरा, गणेशगंज, शिवपुरी आदि गांवों से होते हुए श्री कुंडेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण पहुंची जहां इसका समापन किया गया। इस यात्रा के दौरान जिला महामंत्री सुधीर बजाज, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्षा एवं पार्षद पूनम जायसवाल, संगठन मंत्री अनिल बड़कुल, पूर्व विधायक अजय यादव,ओबीसी प्रभारी छत्तीसगढ़ संजू यादव, युवा नेता एवं महामंत्री पार्थ सिंह जूदेव ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के वचनों को जनता तक पहुंचाने का काम किया तथा जनता की तकलीफों से भी अवगत हुए।
इस कांग्रेस की यात्रा को जनता का भरपूर प्यार एवं समर्थन प्राप्त हुआ। कांग्रेस के युवा नेता एवं महामंत्री कुंवर पार्थ सिंह जूदेव ने बताया कि 19 जुलाई 2023 बुधवार के दिन यह यात्रा कुंडेश्वर रोड पर स्तिथ ग्राम पंचायत मिनोरा से प्रारंभ होगी। और अनेक ग्राम पंचायतों में पहुंचेगी। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस द्वारा यह कमलनाथ संदेश यात्रा गांव-गांव ले जाई जा रही है और लोगों के साथ जनचौपालें लगाकर लोगों को कांग्रेस की रीति- नीति से अवगत कराया जा रहा है एवं आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस को मजबूत किया जा रहा है और जन-जन में कांग्रेस के प्रति विश्वास बढ़ाने का काम यह यात्रा कर रही है।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

