टीकमगढ़ । राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत 18 जुलाई 2023 से 31 अगस्त 2023 तक चलने वाले दस्तक अभियान का विधानसभा क्षेत्र टीकमगढ़ के विधायक राकेश गिरी ने जिला अस्पताल पहुंचकर बच्चो को विटामिन ए सीरप पिलाकर शुभारंभ किया। इस अभियान में बच्चों की मृत्यु दर को रोका जाएगा साथ ही घर-घर दस्तक देकर बच्चों को विटामिन सीरप आशाओं के द्वारा पिलाया जाएगा। इस अवसर पर सीएमएचओ शोभाराम रोशन, सिविल सर्जन अमित शुक्ला ,डीएचओ कृष्ण कुमार वरुण, डीएचओ डॉक्टर पीके माहोर,बड़ागांव बीएमओ डॉ शांतनु दीक्षित, सहित आशा कार्यकर्ता एवं डॉक्टर अधिकारी कर्मचारी व स्वास्थ्य अमला मौजूद रहा।

