टीकमगढ़। आदर्श परिवार एवं आधुनिक नालंदा के शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने की नवागत कलेक्टर श्री अवधेष शर्मा से भेंट की। सिविल सेवा की तैयारी कर रहे छात्र छात्राओं के लिए खुशखबरी, क्योंकि जिला प्रशासन द्वारा संचालित फ्री कोचिंग क्लासेस का नया बैच गवर्नमेंट एक्सीलेंस स्कूल टीकमगढ़ क्रमांक एक पर सुबह 8 बजे से 10 बजे तक संचालित हो रहा है। नये बैच के लिए 19 जुलाई से रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहा है और यह 25 जुलाई तक जारी रहेगा। संयुक्त संचालक निःशुल्क कोचिंग क्लासेस रामलखन मीण ने बताया है कि संघ लोक सेवा आयोग एवं मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के न्यू बैच के अभ्यर्थियों के लिए नियमित कक्षाएं सुबह 8 बजे 10 बजे तक संचालित की जा रही है। इसके लिए नवागत कलेक्टर श्री अवधेश शर्मा के निर्देशानुसार नवीन बैच शुरू किया जा रहा है और बैच की संपूर्ण निगरानी कलेक्टर द्वारा खुद की जाएगी। इस नवीन बेच में अधिकारियों द्वारा भी उपस्थित होकर नियमित लेक्चर प्रदान किए जाएंगे। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन या क्लासेस से संबंधित जानकारी के लिए अभ्यार्थी संस्था के नंबर-8817562793 पर संपर्क कर सकते हैं।

