टीकमगढ़ । पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी द्वारा दिनांक 18.07.2023 को पुलिस कंट्रोल रूम में नगर के व्यापारी मंडल के सदस्यों के साथ बैठक ली गई । उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक एवं व्यापारियों के मध्य सुरक्षा एवं नगर की ट्रैफिक व्यवस्था के संबंध में चर्चा की गई। जिसमें व्यापारियों से व्यापारिक स्थल पर सीसीटीवी कैमरा अच्छी क्वालिटी के अधिक संख्या में लगाने तथा उनका मेंटेनेंस रखने एवं रात के समय रोशनी की व्यवस्था करने , बाजार एवं कॉलोनियों में प्राइवेट गार्ड रखने , घर को सूना न छोड़ने , किरायेदारों की सूचना संबंधित थाने में देने ,अपनी दुकान का सामान दुकान के बाहर फैलाकर न रखने हेतु बताया गया। इसके साथ साथ व्यापारियों से सुझाव एवं उनकी समस्याएं जानकर उनका निराकरण करने हेतु आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर एसडीओपी प्रिया सिंधी, कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार सहित नगर के व्यापारी उपस्थित रहे।

