टीकमगढ़ । आम आदमी पार्टी के सक्रिय पदाधिकारी और पार्टी के प्रति सदैव तत्पर एवं लगन शील रहने वाले टीकमगढ़ जिले के आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष जितेंद्र जैन क्रांतिकारी को निवाड़ी जिले के लिए पार्टी की बदलाव यात्रा का संयोजक बनाया गया है। यह जानकारी जितेंद्र जैन क्रांतिकारी ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है जहां जितेंद्र जैन क्रांतिकारी को आम आदमी पार्टी निवाड़ी एवम टीकमगढ़ के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी के युवा नेता समाजसेवी एवं टीकमगढ़ जिले के जिला अध्यक्ष जितेंद्र जैन क्रांतिकारी ने जबसे आम आदमी पार्टी की टीकमगढ़ में जिला अध्यक्ष की कमान संभाली है तभी से आम आदमी पार्टी की चर्चाएं जिले भर में जोर-शोर से होने लगी हैं इसका मुख्य कारण यह है कि जितेंद्र जैन क्रांतिकारी लगातार पार्टी के क्रियान्वयन में जुटे हुए हैं और गांव गांव पहुंचकर आम आदमी पार्टी की रीति नीति से लोगों को अवगत करा रहे हैं एवं आम आदमी पार्टी के लिए आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर पार्टी की नीव पक्की कर रहे हैं। पार्टी के प्रति लगन एवं सक्रियता से काम करने की क्षमता को देखते हुए पार्टी के उच्च स्तरीय पदाधिकारियों ने जितेंद्र जैन क्रांतिकारी को निवाड़ी जिले का भी संयोजक बदलाव यात्रा को लेकर बनाया है इसके पूर्व भी निवाड़ी जिले में जितेंद्र जैन क्रांतिकारी पार्टी के प्रति अपनी जिम्मेवारी निभा चुके हैं जहां नगर परिषद निवाड़ी के चुनाव में उसका असर भी देखने को मिला था।

