टीकमगढ़ । मध्यप्रदेश सामाजिक अंकेक्षण महासंघ टीकमगढ़ की ओर से एक ज्ञापन मंगलवार 18 जुलाई 2023 के दिन जिला पंचायत अध्यक्ष्या श्रीमति उमिता सिंह को दिया गया जिसमें करीब 8 मांगों का उल्लेख किया गया है यह ज्ञापन मध्यप्रदेश शासन के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम दिया गया है। ज्ञापन में मांग की गई है कि मध्य प्रदेश में कार्यरत करीब सात हजार एनिमेटरों की मांगों का शीघ्र निराकरण किया जाए। उल्लेखनीय है कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में कार्यरत एनिमेटर जिन्होंनै अपनी 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के नाम दिया है जिसमें 8 मांगों का उल्लेख किया गया है और इन मांगों का शीघ्र निराकरण किए जाने की मांग ज्ञापन में की गई है। ज्ञापन के दौरान सामाजिक अंकेक्षण महासंघ के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रेस को यह तमाम जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।