टीकमगढ़ । बाल कवि वेद पस्तोर के जन्मदिन के मौके पर 19 जुलाई 2023 बुधवार के दिन जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग बाल कवि वेद पस्तोर के निज निवास नगर के ताल दरवाजा पहुंचे जहां वह बाल कवि के जन्मदिन के मौके पर सम्मिलित हुए और बाल कवि वेद पस्तोर का केक भी उन्होंने कटवाया इस मौके पर टीकमगढ़ विधानसभा के विधायक राकेश गिरी गोस्वामी जतारा विधायक हरिशंकर खटीक भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं वेद के परिजनों में बाल कवि वेद पस्तोर के पिता साकेत पस्तोर एवं बालकवि के अन्य परिजन मोहल्ला वासी मौजूद रहे जहां बाल कवि वेद पस्तोर का जन्म दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया इस मौके पर जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग मौजूद रहे जहां उन्होंने बाल कवि वेद पस्तोर से एक कविता भी सुने। उल्लेखनीय है कि नगर टीकमगढ़ के ताल दरवाजा में निवासरत एक ऐसी प्रतिभा प्रदेश और देश के कोने कोने में अपनी प्रतिभा अपनी कविताओं के माध्यम से बिखरी है जो बाल कवि वेद पस्तोर के नाम से जाने जाते हैं जिनकी कविताएं सुनकर जनता जनार्दन लोटपोट हो जाती है और उन्हीं के जन्मदिन के मौके पर प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग पहुंचे और बाल कवि वेद पस्तोर का केक कटवाया।

