टीकमगढ़ । आज़ाद अध्यापक शिक्षक संघ ने टीकमगढ़ प्रवास पर आये प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग से संघ के जिलाध्यक्ष कप्तान सिंह बुन्देला के नेतृत्व में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि सिर्फ टीकमगढ़ जिले में ही और सिर्फ शिक्षा विभाग में ही अध्यापक शिक्षक संवर्ग की उपस्थिति हेतु व्हाट्सएप पर फ़ोटो मंगवाई जा रही है। बारिश के मौसम में रास्ते मे अनेक तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्हें बताया गया कि शिक्षक संवर्ग जिनमे महिला विकलांग शिक्षक भी शामिल हैं। हड़बड़ाहट में अपनी शाला के लिए जाते है जिससे कि जानमाल का खतरा बना रहता है। मौसम को देखते हुए उक्त आदेश में संशोधन कराया जाए । जिससे हमारे शिक्षक साथी सुरक्षित तरीके से अपनी शाला में पहुँच सके। वरिष्ठ कार्यालयों के आदेश के बाबजूद जिले में अध्यापक शिक्षक संवर्ग को वेतन का भुगतान काफी देरी से किया जाता है, जिले के शैक्षिक संवर्ग को माह की पहली तारीख को वेतन का भुगतान करवाया जाए । राज्य सम्भाग जिला स्तर के अधिकारियों के आदेशों के बाबजूद भी सातवे वेतनमान के एरियर्स का भुगतान कई संकुलों में नही किया गया निवेदन है कि एरियर्स सहित समस्त स्वत्वों का भुगतान हो। 12/24 वर्ष पूर्ण कर चुके अध्यापक शिक्षकों को लंबित क्रमोन्नति का लाभ दिया जाए । जिला स्तर पर जारी पदक्रम सूची में अनेकों विसंगतियां हैं जिसमे सुधार करवाया जाए अध्यापक शिक्षक संवर्ग को अंशदायी पेंशन के स्थान पर पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाए। कई महीनों से nps की कटौती की राशि एनपीएस खाते में जमा नही हुई है जिसे जमा करवाया जाए। मंत्री ने मांगो को ध्यान से सुना एवं निराकरण करवाने का पूर्ण आश्वासन दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कप्तान सिंह बुंदेला, प्रान्तीय मीडिया प्रभारी जगदीश रजक, गजेंद्र तोमर, पुष्पेंद्र सिंह, आदित्य शुक्ला, शिवम शर्मा, प्रकाश चढ़ार, नरेंद्र सिंह परिहार, आशीष पांडे, राजनारायण सिंह घोष, महेश अहिरवार सहित कई अध्यापक शिक्षक मौजूद रहे।

