टीकमगढ़। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट धारण ना करने बालों पर कार्यवाही तथा इस संबंध में जागरूकता हेतु दिनांक 07.07.23 से 07.09.23 तक अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया है।
इसी तारतम्य में पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन सागर प्रमोद कुमार वर्मा, पुलिस उपमहानिरीक्षक छतरपुर रेंज ललित शाक्यवार एवं पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ रोहित काशवानी के मार्गदर्शन में टीकमगढ़ जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ सीताराम, एसडीओपी टीकमगढ़ सुश्री प्रिया सिंधी, थाना प्रभारी यातायात श्रीमती पूर्णिमा मिश्रा के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत आज दिनांक 19.07.23 को थाना यातायात पुलिस द्वारा टीकमगढ़ नगर के क्रिएटिव कॉन्वेंट स्कूल, थाना बुडेरा पुलिस द्वारा माध्यमिक स्कूल बुडेरा एवं थाना बमोरीकला पुलिस द्वारा माध्यमिक स्कूल के स्कूल के छात्र/ छात्राओं को तथा थाना लिधौरा, थाना खरगापुर अंतर्गत हाट, बाजारों में पुलिस द्वारा पोस्टर,बैनर, पंपलेट लोगों को वितरित कर यातायात नियमों के संबंध में जानकारी देकर हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग वाहन चलाते समय करने हेतु लोगों को जागरूक किया गया।

