टीकमगढ़ । जैन आचार्य 108 काम कुमार नंदी जी महाराज की निर्मम हत्या के विरोध में आज 20 जुलाई 2023 गुरुवार के दिन शांतिपूर्ण बाजार बंद रहेगा और शासन प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा मुनि सेवा संघ के संयोजक नरेंद्र जैन जनता ने जानकारी देते हुए प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि कर्नाटक के बेलगामी जिले में चिकोड़ी तालुक में नंदी पर्वत पर स्थित जैन तीर्थ स्थल में विराजमान जैन आचार्य 108 काम कुमार नंदी जी महाराज का चतुर्मास चल रहा था दिनांक 5 जुलाई 20 23 को हत्यारों ने उन की निर्मम हत्या कर शरीर को पहले लाइट का करंट लगाया और उसके बाद उनके शरीर के टुकड़े करके बोरवेल में डाल दिए गए जिससे पूरे भारत की जैन समाज सहित सभी समाज के धर्मगुरुओं ने इस निर्मम हत्या का विरोध किया दिगंबर जैन समाज मुनि सेवा संघ के संयोजक नरेंद्र जनता ने बताया कि इस हत्या के विरोध में टीकमगढ़ जैन समाज एवं समस्त नगरवासियों सभी समाज के धर्मगुरुओं द्वारा खेद व्यक्त करते हुए एक ज्ञापन प्रशासन को सौंपा जाएगा जिसके लिए सभी धर्म प्रेमी बंधु बाजार जैन मंदिर से आज दिनांक 20.07.2023 के दिन बृहस्पतिवार को दोपहर 01वजे से एक विशाल जलूस के साथ नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए गांधी चौराहे पर पहुंचेंगे वहां एक धर्म सभा होगी और उसके बाद एक ज्ञापन प्रशासन को सौंपा जाएगा।

