टीकमगढ़ । म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय हितेन्द्र सिंह सिसौदिया प्रधान जिला न्यायाधीश,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में दिनांक 19.07.2023 को शास. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 02 में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय अपर सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विनोद कुमार पाटीदार,एवं बृजेन्द्र सिंह भदौरिया जिला विधिक सहायता अधिकारी ने उपस्थित छात्रों को अपनी प्रतिभा निखारने के साथ ही मेहनत व लगन से पढ़ने के लिए प्रेरित किया । छात्रों को मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य की जानकारी दी। नालसा की योजना बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं एवं उनके संरक्षण के लिए विधिक सेवाएं बच्चों का लैंगिक शौषण एवं उससे संबंधित कानून के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही पाॅक्सो एक्ट, बाल सुरक्षा एवं तस्करी, महिलाओं के अधिकार पर एवं जिला प्राधिकरण द्वारा दी जाने वाली निःशुल्क काननूनी सहायता, मध्यस्थता केन्द्र, राजस्व न्यायालयों के क्षेत्राधिकार आदि के संबंध में विस्तार से जागरूक किया।उक्त कार्यक्रम में प्राचार्य एन. डी. अहिरवार, व्याख्याता संजय पाठक, पी.के. जैन, रत्नेश कुमार जैन, अब्दुल करीम खान, सुभाषिनी नायक, सविता खरे, विधिक सहायक कैलाश नारायण मिश्रा सहित गणमान्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र उपस्थित रहे। प्रयास को यह तमाम जानकारी जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।

