टीकमगढ़ । 19 जुलाई 2023 बुधवार के दिन जिला मुख्यालय पर माननीय न्यायधीश सपना पोतेॅ सीजेएम मैडम टीकमगढ़ के बंगले में गोयरे के होने की सूचना पाकर वन विभाग से हर्ष कुमार तिवारी , दीपेश प्रजापति एवं डिप्टी रेंजर संजय शर्मा द्वारा बंगले में जाकर गोयरे का रेस्क्यू किया गया फिर कोर्ट परिसर में डीजे साहब ,उनके स्टाफ एवं अधिवक्ताओं के सामने गोयरे से संबंधित भ्रम को दूर किया उसी दौरान सूचना मिली कि नगर की महावीर रेजीडेंसी मे एक गढ्ढे में दो साँप गिरे पड़े हैं तत्काल वहाँ जाकर उन्हें भी रेस्क्यू किया फिर तीनों प्राणियों को ऊर्जावान नारगुड़ा बीट के जंगल में वन विभाग के अमले द्वारा छोड़ा गया और इन प्राणियों को आजाद किया गया। प्रेस को यह तमाम जानकारी वन विभाग के हर्ष कुमार तिवारी ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।