टीकमगढ़। निर्वाचन आयोग की मंशा अनुसार एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश शर्मा के मार्गदर्शन में उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय दुबे के आदेश अनुसार एवं ईवीएम प्रभारी सुभाष मिश्रा के मुताबिक कलेक्ट्रेट कार्यालय के मुख्य द्वार पर ईवीएम प्रदर्शन केंद्र बनाया गया है जहां इस केंद्र पर वीवीपैट मशीन एव ईवीएम मशीन को रखकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है और लोगों से इसमें मत डलवा कर उन्हें जागरूक किया जा रहा है यह जागरूकता सुबह 10.30 बजे से लेकर शाम 5.30 बजे तक संबंधितों द्वारा कराई जा रही है इस कार्य में लगे मास्टर ट्रेनर आनंद चतुर्वेदी उमाशंकर श्रीवास्तव शैलेश जैन सहित सहायक में रमेश कड़ा रविंद्र रैकवार आदि सम्मिलित हैं जिनके द्वारा वीवीपेट एवं ईवीएम मशीन के जरिए लोगों से मत डलवा कर उन्हें रोजाना जागरूक किया जा रहा है। गुरुवार 20 जुलाई 2023 की सुबह डिप्टी कलेक्टर विजय कुमार सेन वहां पहुंचे और उन्होंने मशीन की जांच पड़ताल कर मत डाल कर देखा इसी दौरान शिवराजपुर ग्राम निवासी युवा मतदाता वीर सिंह यादव ने भी मत डाल कर जागरूकता ली। उल्लेखनीय है कि निर्वाचन आयोग की मंशा अनुसार जिला निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन में आगामी विधानसभा 2023 को लेकर यह जागरूकता मत डालने को लेकर मतदाताओं को दी जा रही है।

