टीकमगढ़। 21 जुलाई 2023 शुक्रवार के दिन नगर के स्थानीय भैरव मोहल्ला में स्थित भैरव जी का मेला है जो प्रतिवर्ष अषाढी़ मेलों की श्रंखला में लगाया जाता है। नगर के ताल दरवाजा निवासी भक्त साकेत राज पस्तोर ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि भैरव जी के मंदिर में मेले का आयोजन है जिन्होंने सभी नगर वासियों क्षेत्र वासियों से मेले में पहुंचने और भैरव जी के दर्शन पूजन का लाभ लेने की बात कही है वही मंदिर पुजारी जी ने भी समस्त क्षेत्रवासियों से इस अवसर पर मंदिर में आकर दर्शन पूजन का पूण्य- लाभ लेने की बात कही है।

