टीकमगढ़। विधानसभा क्षेत्र 043 से यादवेंद्र सिंह पूर्व मंत्री मध्य प्रदेश शासन के नेतृत्व में 250 से अधिक जन प्रतिनिधि एवं कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के डेलिगेट्स ने कमलनाथ अध्यक्ष मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं पूर्व मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन से मुलाकात कर टीकमगढ़ विधानसभा क्षेत्र 043 में यादवेंद्र सिंह द्वारा भरे गए नारी सम्मान के 35 हजार से अधिक फार्म जमा किए और विधानसभा चुनाव 2023 में टीकमगढ़ से यादवेंद्र सिंह की चुनावी तैयारी से कमलनाथ एवं प्रदेश के संगठन को अवगत कराया। प्रदेश के संगठन द्वारा बताया गया कि यादवेंद्र सिंह के द्वारा मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा नारी सम्मान के फॉर्म भरे गए हैं।

