टीकमगढ़। शासन के निर्देषानुसार प्रदेश के सभी जिलों में 16 जुलाई से 14 अगस्त तक विकास पर्व का आयोजन किया जा रहा है। विकास पर्व के दौरान जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विभिन्न विकास कार्याें का लोकार्पण तथा भूमिपूजन किया जा रहा है। साथ ही विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया जा रहा है।
इसीक्रम में 20 जुलाई 2023 गुरुवार के दिन खरगापुर विधायक राहुल सिंह के मुख्य आतिथ्य में जनपद पंचायत बल्देवगढ़ की ग्राम पंचायत तालमऊ में विकास पर्व कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खरगापुर विधायक श्री सिंह ने अतिथियों के साथ कन्या पूजन कर तथा दीप प्रज्जवलन कर किया। इस दौरान विधायक श्री सिंह ने लगभग 40 लाख रूपये की लागत से बने उपस्वास्थ केंद्र तालमाऊ का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने दस ग्राम पंचायतों में 12 करोड़ रूपये की लागत की नलजल योजना का भूमि पूजन किया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए खरगापुर विधायक श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा प्रदेश के मुखिया श्री शिवराज सिंह चैहान के नेतृत्व में अनेक योजनाएं चलाईं जा रही हैं। उन्होंने योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार, समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और विकास के लिए काम रही हैं। लाड़ली बहना योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने एक-एक हजार रू की राशि प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि 25 जुलाई से फिर से लाड़ली बहना योजना के फार्म भरवाए जाएंगे। इसके अलावा जल जीवन मिशन के तहत गॉवों के हर घर में नल से पेयजल पहुंचाने का काम किया जा रहा है। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी और हितग्राहीमूक योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

