टीकमगढ़ । कर्नाटक के बेलगामी जिले के चिकोड़ी तालुक में नदी पर्वत पर स्थित जैन तीर्थ स्थल पर 108 श्री आचार्य काम कुमार नंदी मुनिराज का चतुर्मास चल रहा था
जहां दिनांक 05 जुलाई 2023 को उनकी निर्मम हत्या कर दी गई जिसके विरोध में विरोध में समस्त धर्म गुरुओं के आह्वान पर भारत बंद के दौरान टीकमगढ़ का भी बाजार 20 जुलाई 2023 गुरुवार के दिन पूर्णतया बंद रहा और एक विशाल रैली बाजार जैन मंदिर जी से होती हुई सुभाष बुक डिपो स्टेट बैंक चौराहा वास्देव चौराहा कटरा बाजार से सिंधी धर्मशाला होती हुई गांधी चौराहे पर शांतिपूर्ण तरीके से एक धर्म सभा के रूप में निकाली गई
मुनि सेवा संघ के संयोजक नरेंद्र जनता ने बताया कि मंच पर सभी धर्म गुरुओं ने चौकी वाले बाबा सहित अनेक जनों ने अपने-अपने विचार रखकर शोक संवेदना व्यक्त की एवं टीकमगढ़ विधायक राकेश गिरी गोस्वामी ने कहा कि हम यह पूरा मामला मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा कर्नाटक सरकार को भेजेंगे और हम वचन देते हैं साधु संतों की पूरे भारत में सुरक्षा हो भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना ने कहा ऐसी सजा मिले रूह कांप जाएं स्वयंसेवक संघ के के प्रमुख संचालक श्री सुरेश ने कहा कि उचित कार्रवाई हो और सीबीआई जांच हो प्रत्येद्र सिंघई ने कहा कि धर्म की रक्षा के लिए हमे सदैव तैयार रहना चाहिए पूर्व विधायक केके श्रीवास्तव ने कहा की सभी महाराज के लिए पुलिस कस्टडी होना चाहिए और सीबीआई जांच हो अभय यादव ने कहा कि संतों की रक्षा के लिए हम सभी तैयार हैं और समाज की ऐसी मानसिकता को कुचला जाना चाहिए कुंवर पार्थ सिंह जूदेव ने कहा कि हम सभी मिलजुल कर एक रहेंगे हम एक दूसरे को खींचते नहीं एक दूसरे को आगे बढ़ाते हैं विवेक चतुर्वेदी ने कहा कि देश की सरकार को जगाओ जैन समाज अहिंसक समाज है नपुंसक समाज नहीं हैं अजय यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार और देश की सरकार उचित न्याय शीघ्र करें और फिर महाराज जी के प्रवचन मे कहा गया कि यह भगवान राम और भगवान महावीर का देश है और हमारी समाज अहिंसा के पुजारी है जिस गुरु की हत्या हुई वह 35 साल तक मुनि पद पर रहे उन्होंने कहा कि संतों का जीवन दया से परिपूर्ण होता है और इस कार्य की पुनरावृति ना होनी चाहिए ऐसी बात प्रशासन के समक्ष रख कर ज्ञापन एसडीएम सीपी पटेल को और तहसीलदार आरपी तिवारी को दिया गया। एवं सीबीआई जांच की मांग करते हुए यह केस फास्टट्रैक कमेटी को सौंपा जाए और कहा गया कि इस मामले में अति शीघ्र न्याय हो। नरेंद्र जैन जनता ने कहा कि इस विश्व के मानव समाज में भगवान के बाद कोई पूजनीय होता है तो उसका नाम साधु होता है तो ऐसे साधु की इतनी निर्मम तरीके से हत्या क्यों की गई । उल्लेखनीय है कि इस मामले को लेकर टीकमगढ़ मे सकल दिगंबर जैन समाज ने विरोध जताया और पूर्णताः बाजार बंद रख शासन जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपैं।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

