टीकमगढ़। गुरुवार 20 जुलाई 2023 को पूर्व मंत्री दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला सहित कांग्रेस के तमाम नगर पालिका टीकमगढ़ के पार्षद व कांग्रेसी नेता पदाधिकारी कार्यकर्ता गण भोपाल पहुंचे जहां मुख्य रूप से मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ से मुलाकात की और टीकमगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बारे में तमाम चुनावी तैयारियों की चर्चा की। इस मौके पर मुख्य रूप से टीकमगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक सहित युवा नेता शाश्वत सिंह बुंदेला नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि एवं कांग्रेसी युवा नेता संजय नायक एवं तमाम पार्षद गण कांग्रेसी नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।

