टीकमगढ़। बड़ी मिन्नतों के बाद टीकमगढ़ को मेडिकल कॉलेज की सौगात मिली है हालाकि इस सौगात से टीकमगढ़ वासियों में और क्षेत्र वासियों में खुशी का माहौल है लेकिन अब इस मेडिकल कॉलेज के निर्माण स्थल को लेकर परिस्थितियां असमंजस में हैं। मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर मवई के पास प्रशासन द्वारा भूमि चिन्हित की गई है लेकिन अनेक लोगों का कहना है कि यह मेडिकल कॉलेज सागर रोड पर निर्मित कराया जाए इस संबंध में अनेक नगर वासियों ने प्रेस से कहा कि विकास नगर के चारों ओर होना आवश्यक है। लोगों का ऐसा मानना है कि झांसी रोड पर कलेक्ट्रेट कार्यालय सहित रेलवे स्टेश जिला न्यायालय आदि को लेकर विकसित है। ढोंगा क्षेत्र इंडस्ट्रीज एरिया को लेकर विकासशील है वही कुंडेश्वर रोड पर कृषि महाविद्यालय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्कृष्ट विद्यालय आदि को लेकर विकसित है एवं नया बस स्टैंड मऊ रोड आईटीआई कॉलेज जिला परिवहन कार्यालय आदि को लेकर विकासशील है केवल सागर मार्ग ऐसा है जिस पर कोई भी विकास नहीं है और ना ही यह विकसित दिखाई दे रहा है इसी मुद्दे को लेकर क्षेत्रवासियों सहित नगर वासियों ने यह मांग की है कि सागर रोड पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराया जाए लोगों ने शासन जिला प्रशासन से यह मांग की है। लोगों का यह भी मानना है कि मवई क्षेत्र में अनेक क्रेशर आदि लगे हुए हैं जहां इससे डिस्टरबेंस हो सकता है। अनेक लोगों ने मेडिकल कॉलेज का निर्माण सागर रोड पर कराए जाने की मांग रखी है।

