टीकमगढ़ । भारतीय किसान संघ जिला टीकमगढ़ की तहसील पलेरा की मासिक बैठक राम जानकी मंदिर प्रांगण में आहूत हुई जिसमें जिलाध्यक्ष शिव मोहन गिरि ने सभी पदाधिकारियों व किसानों से संगठित होकर कार्य करने, अपनी तहसील को मजबूत करने की बात कही जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय किसान संघ जिला टीकमगढ ने इस बार 700 से अधिक किसानों को निशुल्क बीज दिलाया व भारतीय किसान संघ चाहता है कि सभी किसान अपनी फसल व सब्जी का मूल्य स्वयं निर्धारित करे इसे लेकर भारतीय किसान संघ ने एक जन आंदोलन चलाया है इसी क्रम को सभी जिला, तहसील व ग्राम पदाधिकारी प्रारंभ रखे व किसानों को बताए कि ये क्यों आवश्यक है। बैठक उपरांत सभी ने वृक्षारोपण भी किया । इस बैठक में जिला मंत्री राजेंद्र श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष बृजेश कुमार पाठक, जिला कार्यकारिणी सदस्य श्रीपत सिंह भदौरिया, पलेरा तहसील अध्यक्ष हरपाल सिंह सिसोदिया, तहसील प्रचार-प्रसार प्रमुख दशरथ धनुषधारी, शंकर सिंह सिसोदिया, प्रभु कुशवाहा, सिल्ले आदिवासी, टुडे पाल, राजेंद्र बहादुर तिवारी, मुकेश अहिरवार, दयालू आदिवासी, भागीरथ गौड़,मनीराम साहू, सुरेश प्रसाद नायक, थुमना रैकवार, घनश्याम दास, मोहनलाल कुशवाहा, राजेंद्र आदिवासी, नारायण चढ़ार, पंचमलाल अहिरवार आदि उपस्थित रहे।

