टीकमगढ़ । भारतीय किसान संघ जिला टीकमगढ़ की तहसील दिगौड़ा की मासिक बैठक 22 जुलाई 2023 शनिवार के दिन देवी जी मंदिर किला में आहूत हुई बैठक का उद्देश्य किसानों को बताना कि किसान अपनी फसल व सब्जियों का मूल्य स्वयं निर्धारित करे बैठक में जिलाध्यक्ष शिव मोहन गिरि ने कहा कि किसानों की एमएसपी में उतनी वृद्धि नही होती जितनी कृषि लागत में जिसके कारण किसान लगातार गरीब पर गरीब होता जा रहा है। सरकार अधिकारियों ,व्यापारियों के आगे झुकती है जबकि जो 80 प्रतिशत आबादी किसान है उनकी उपेक्षा करती है। किसान प्रतिनिधिमंडल व प्रशासन के साथ कोई तालमेल न होने के कारण किसानों की लाभकारी योजनाएं उन तक पहुंच नही पाती भारतीय किसान संघ अब ये चलने नही देगा । टीकमगढ़ जिले में किसानों की सबसे बुरी हालत राजस्व विभाग में होती है जहां सीमांकन, नामांतरण, परिवर्तन जैसे कार्यों के लिए किसानों को दफ्तर के सालों चक्कर काटने पड़ते है बिना पैसे दिए काम नही होता भारतीय किसान संघ गांव गांव जाकर किसानों को जागरूक कर संगठित कर रहा है जिले भर में हमारी तहसील इकाईयां, ग्राम समितियां कार्य कर रही है अब टीकमगढ़ का किसान बहुत जागरूक हो रहा है । तहसील अध्यक्ष राकेश सिंह घोष ने सभी किसानों को संगठन का महत्व बताया, तहसील उपाध्यक्ष फूल सिंह घोष ने कहा कि भारतीय किसान संघ तहसील दिगौड़ा में अधिकतम ग्राम समिति बना रहा है। इस बैठक में राघवेन्द्र सिंह घोष को तहसील कार्यकारिणी सदस्य, महेंद्र सिंह यादव को नादिया ग्राम समिति अध्यक्ष, विनोद यादव को मंत्री, जगत सिंह घोष को बर्माताल ग्राम समिति अध्यक्ष व रामकिशन घोष को मंत्री अमर सिंह घोष को ग्राम समिति अध्यक्ष व हरप्रसाद चढ़ार को मंत्री बनाया गया। बैठक का संचालन जिला कोषाध्यक्ष अवधेश गिरि गोस्वामी ने किया बैठक में जिला उपाध्यक्ष बृजेश कुमार पाठक, तहसील मंत्री डॉ धीरेंद्र कुमार साहू, तहसील उपाध्यक्ष डाॅ अंश कुमार जैन, तहसील उपाध्यक्ष ग्यासी रैकवार,लिधौरा तहसील अध्यक्ष मानसिंह यादव, लिथौरा तहसील उपाध्यक्ष छंदीलाल अहिरवार,तहसील कार्यकारिणी सदस्य रजनीश खंगार, दिगौड़ा नगर अध्यक्ष रवि सोनकिया, देवखा ग्राम समिति अध्यक्ष राधाचरण घोष, दौलत रैकवार, देव सिंह घोष, अमोल सिंह घोष, राम नरेश विश्वकर्मा, किशन पाल , रूप सिंह घोष, बृजकिशोर विश्वकर्मा, बालमुकुंद पाल, टीटू अहिरवार, करिया आदिवासी, वीरन सिंह घोष, मोहनलाल साहू, रंजीत घोष, राजू रैकवार, अमान रैकवार, मुन्नालाल अहिरवार, प्रमोद राय, रामबगस कुशवाहा, लल्लू कुशवाहा, लोचन घोष, परमलाल कुशवाहा, सुंदर लाल चढ़ार, रामदास पाल, महुम घोष, काशीराम घोष, घनश्याम आदिवासी , सुनील अहिरवार, नत्थू घोष, हुकुम घोष, वीरेंद्र कुमार निगम, हरप्रसाद चढ़ार, गनेश प्रसाद, अमर सिंह घोष, रघुवर अहिरवार, धनीराम घोष, गनेश प्रसाद अहिरवार, रिसाल सिंह घोष, धनीराम घोष, काशीराम घोष, बलराम आदिवासी, मलथू अहिरवार, गुमनी अहिरवार, बती देवी अहिरवार, पुकखन आदिवासी सहित कई मातृशक्ति व किसान बंधु मौजूद रहे। प्रेस को यह तमाम जानकारी भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष शिव मोहन गिरी ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

