टीकमगढ़। जतारा जनपद एवं मोहनगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत केशवगढ़ में शासन जिला प्रशासन की मंशा अनुसार विकास कार्य कराए जा रहे हैं सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ ने इस संबंध में प्रेस को प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि इन दिनों ग्राम पंचायत में पंचायत वासियों के हितेषी कार्य नाली निर्माण सामुदायिक भवन आदि के निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ ने यह भी बताया कि बारिश के मौसम के चलते ग्राम पंचायत में हरी-भरी प्रकृति को लेकर वृक्षारोपण का कार्य भी कराया जा रहा है यह कार्य सभी शासन जिला प्रशासन की मंशा अनुसार और जनहित को लेकर कराए जा रहे हैं।

