*(जयस) जय आदिवासी युवा शक्ति ने मणिपुर महिलाओं के साथ में गैंगरेप एवं निर्वस्त्र कर घुमाए जाने का किया विरोध ज्ञापन सौंपा*
*मणिपुर मे कुकी आदिवासी महिलाओं के साथ हुए अमानवीय कृत्य के दोषियों को फांसी
तथा मणिपुर में शांति बहाली में नाकाम गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग*

संवाददाता अरुण कश्यप
सीवनी मालवा
सिवनी मालवा जय आदिवासी युवा शक्ति जयस संगठन ब्लॉक अध्यक्ष राजू भलावी के नेतृत्व में आदिवासी बड़ी संख्या में इकट्ठे होकर तहसील कार्यालय पहुंचे एवं एसडीएम अनिल कुमार जैन को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सोते हुए जानकारी दी कि मणिपुर में पिछले 83.84 दिनों से जारी हिंसा से आप अवगत है एइसी अशांति के माहौल मे दिनांक 19 जुलाई को एक वीडियो सामने आया है जो 4 मई का
बताया जा रहा हैएजिसमे कुकी आदिवासी समुदाय के 2 महिलाओं को अमानवीय कृत्य करते हुए
निर्वस्त्र कर सरेआम घुमाया गया है जो आदिवासी समुदाय के साथ-साथ महिलाओं के खिलाफ
बढते अत्याचार और शासन-सरकार के असंवेदनशीलता का जीवंत प्रमाण है कि इतने दिनों तक इस
अमानवीय घटना को गंभीरता से नहीं लिया गयाएजो सरकार की नाकामी असंवेदनशीलता और
आदिवासियों के प्रति गैर जिम्मेदाराना रवैए को दर्शाता है। महिलाओं के साथ हुए इस अमानतीय
कृत्य में शामिल सभी लोगो को फांसी की सजा दी जाए तब ही इस प्रकार के अपराधो को रोका जा
सकता है और पीड़ित महिलाओं के साथ न्याय किया जा सकता है।
सरकार की असंवेदनशीलता और नाकामी के लिए माननीय गृह मंत्री अमित शाह से
इस्तीफा लिया जाए और मणिपुर की सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू किया
जाएएताकि मणिपुर हिंसा को रोका जा सकेएसमस्त आदिवासी समुदाय की मंशा के अनुसार
उपरोक्त मांगों पर आप त्वरित कार्यवाही करें क्योंकि आप भी एक आदिवासी समुदाय से ही हैं
इसलिए समुदाय के न्याय की अंतिम उम्मीद भी आप ही है।
सिवनी मालवा से अरुण कश्यप की खास खबर
