टीकमगढ़ । दिनांक 22.07.2023 को पुलिस लाइन के पुलिस अस्पताल में पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, शुगर, थायराइड एवं अन्य जांचे की गई। साथ ही सी.पी.आर देने का प्रशिक्षण पुलिस अधिकारियों ,कर्मचारियों को दिया गया।इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों,कर्मचारियों द्वारा रक्तदान किया गया। एवं 252 पुलिस अधिकारियों , कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों का डॉ भरत घोष, डॉ दिनकर राठौर, डॉ शुभम भदौरा, डॉ मेघा खरे, श्री मकबूल खान, संदीप तिवारी,अनवर खान, कुमारी शिरोमणि, आशीष, अनुज दुबे की मेडिकल टीम के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को उनके डाइट प्लान के संबंध के बारे में भी बताया गया। इस अवसर पर एस.डी.ओ.पी. टीकमगढ़ प्रिया सिंधी,उप पुलिस अधीक्षक अजाक दिलीप पांडे,जिला वैज्ञानिक अधिकारी प्रदीप यादव,रक्षित निरीक्षक श्री विशाल मालवीय,निरीक्षक कोतवाली मनीष कुमार सहित पुलिस अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

